यह लेख आपको सत्यापन प्रक्रिया को समझने और JustMarkets के साथ अपनी पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के तरीके को जानने में मदद करेगा। यहाँ सत्यापित होने के लिए एक संपूर्ण मार्गदर्शिका दी गई है।
पूर्ण सत्यापन हमारे ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर सभी सेवाओं और उत्पादों का पूरा एक्सेस अनलॉक करने के लिए आवश्यक है।
सत्यापन का पहला चरण आपके ईमेल एड्रेस की पुष्टि करना है। आपके व्यक्तिगत क्षेत्र के पंजीकृत होने के बाद ईमेल सत्यापन आपको जमा, निकासी पेज तक पहुँचने और अपनी पहली ट्रेड शुरू करने की अनुमति देगा। बस, सेटिंग्स में जाएँ और अपने ईमेल एड्रेस को सत्यापित करने के लिए आगे बढ़ें। जाँच करें कि सब कुछ सही है और "अभी शुरू करें" पर क्लिक करें। आपके ईमेल एड्रेस पर एक कोड भेजा जाएगा, इसे सत्यापित करने के लिए दिए गए क्षेत्र में कोड दर्ज करें।
इसके बाद, आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे पहला नाम, अंतिम नाम, जन्म तिथि आदि भरने की आवश्यकता है। कृपया, आगे बढ़ने से पहले सुनिश्चित करें कि सभी जानकारी सही है।
प्रोफाइल जानकारी प्रश्नावली को पास करें और निर्दिष्ट प्रश्नों पर विवरण प्रदान करें। इससे हमें आपके लक्ष्य, ट्रेडिंग विशेषज्ञता को समझने और हमारी सेवाओं को आपकी आवश्यकताओं के अनुसार सेट करने में मदद मिलेगी। पूरा होने के बाद, सभी जानकारी सही होने की पुष्टि के लिए बॉक्स को चेक करें और "जारी रखें" पर क्लिक करें।
बस हो गया! अब आपको "सब तैयार" स्क्रीन दिखाई देगी, जो पुष्टि करती है कि आप $2,000 तक जमा कर सकते हैं। यदि आप अपनी सीमा बढ़ाना चाहते हैं या पूरी प्रक्रिया को पूरा करना चाहते हैं, तो अगले चरणों के लिए "सत्यापन पूरा करें" पर क्लिक करें।
पहचान और निवास सत्यापन, सत्यापन प्रक्रिया को समाप्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण चरण है। आप निम्नलिखित लेखों में अधिक जानकारी पा सकते हैं:
ध्यान दें: पहचान और निवास सत्यापन को सत्यापन टीम द्वारा मैन्युअल रूप से 24/7 संसाधित किया जाता है और इसे पूरा होने में 1 कार्य दिवस तक लग सकता है।
ग्राहकों को सत्यापित करने के लिए उपयोग किए जाने वाले दस्तावेज़ों की हमारी सख्त आवश्यकताए हैं:
- दस्तावेज़ धुंधले नहीं होने चाहिए। सभी सामग्री स्पष्ट होनी चाहिए और चारों कोने दिखाई देने चाहिए।
- jpg, pdf, jpeg, png, gif, tif और tiff सहित विभिन्न प्रारूपों में रंगीन स्कैन कॉपी स्वीकार करते हैं, जिनकी फ़ाइल साइज 10 MB से ऊपर नहीं होनी चाहिए और एक समय में 2 से अधिक फाइलें नहीं होनी चाहिये।
JustMarkets सभी सत्यापन अनुरोधों को संसाधित करता है, और KYC नीतियों के अनुसार दस्तावेज़ अस्वीकार किया जा सकता है। अस्वीकृति का कारण जानने के लिए अपने व्यक्तिगत क्षेत्र में लॉग इन करें और सत्यापन पृष्ठ पर जाएं। वहां आपको सत्यापन स्थिति के साथ सत्यापन अनुरोधों की सूची दिखाई देगी। प्रत्येक अनुरोध में सत्यापन टीम की ओर से स्पष्टीकरण सहित टिप्पणी होगी।
संभावित सत्यापन अस्वीकृति के कारण:
कारण | उपयोगकर्ता द्वारा कार्रवाई आवश्यक हैं |
---|---|
दस्तावेज़ सत्यापित नहीं हुआ। कृपया सुनिश्चित करें कि पहचान दस्तावेज़ में आपका पूरा नाम, फोटो और जन्म तिथि शामिल है, और पहचान दस्तावेज़ समाप्ति तिथि से एक महीने के अधिक समय के लिए वैध है। |
आपके ID दस्तावेज़ में निम्नलिखित विवरण शामिल नहीं हैं:
सुनिश्चित करें कि आपके ID दस्तावेज़ में ये सभी विवरण स्पष्ट रूप से दिखाई दें। वैकल्पिक रूप से, कोई अन्य दस्तावेज़ अपलोड करें जो निर्धारित शर्तों को पूरा करता हो। |
दस्तावेज़ सत्यापित नहीं हुआ। पहचान सत्यापन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए, कृपया अपने पहचान दस्तावेज़ को पकड़े हुए एक सेल्फी प्रदान करें, यह सुनिश्चित करते हुए कि आप और दस्तावेज़ दोनों स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। | अपनी ID सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के लिए, आपको ID के साथ एक सेल्फी अपलोड करनी होगी। यह आवश्यक है ताकि यह सत्यापित किया जा सके कि आप ही ID दस्तावेज़ के वास्तविक मालिक हैं और इसके किसी भी दुरुपयोग को रोका जा सके। |
दस्तावेज़ सत्यापित नहीं हुआ। दस्तावेज़ में आपका पूरा नाम नहीं दर्शाया गया है। कृपया सुनिश्चित करें कि पहचान दस्तावेज़ में आपका पूरा नाम, फोटो और जन्म तिथि शामिल है, और पहचान दस्तावेज़ समाप्ति तिथि से एक महीने के अधिक समय के लिए वैध है। |
आपके द्वारा अपलोड किए गए ID दस्तावेज़ में आपका पूरा नाम शामिल नहीं हैं। कृपया ऐसा ID दस्तावेज़ अपलोड करें जो निम्नलिखित आवश्यकताओं को पूरा करता हो:
|
दस्तावेज़ सत्यापित नहीं हुआ। हमें यह बताते हुए खेद हो रहा है की हमारी सेवाए उन व्यक्तियों को प्रदान नहीं की जा सकतीं जिन्होंने 18 वर्ष की आयु प्राप्त नहीं की है। आपका खाता ब्लॉक कर दिया जाएगा। |
आपके ID दस्तावेज़ में उल्लिखित डेटा के अनुसार, हमने पाया कि आपकी आयु 18 वर्ष से कम है। ग्राहक समझौते के अनुसार, JustMarkets नाबालिग ग्राहकों को सेवाए प्रदान नहीं करता। आपका व्यक्तिगत क्षेत्र ब्लॉक कर दिया जाएगा, और आप हमारी सेवाओं का उपयोग नहीं कर पाएंगे। |
दस्तावेज़ सत्यापित नहीं हुआ। दस्तावेज़ की वैधता समाप्त हो गई है। कृपया कोई अन्य पहचान दस्तावेज़ सबमिट करें जो समाप्ति तिथि से एक महीने से अधिक समय के लिए वैध हो। दस्तावेज़ में आपका पूरा नाम, फोटो और जन्मतिथि शामिल होनी चाहिए। |
आपने वैधता समाप्त हो चुका दस्तावेज़ जमा किया है। ID दस्तावेज़ समाप्ति तिथि से कम से कम एक महीने के लिए वैध होना चाहिए। कृपया अपना ID दस्तावेज़ अपडेट करें और ऐसा दस्तावेज़ जमा करें जो आवश्यक शर्तों को पूरा करता हो। |
दस्तावेज़ सत्यापित नहीं हुआ। आपने दस्तावेज़ की ब्लैक एंड वाइट कॉपी भेजी है। कृपया अपनी ID की रंगीन फोटो सबमिट करें। |
आपका अपलोड किया गया दस्तावेज़ ब्लैक एंड व्हाइट है कृपया अपने दस्तावेज़ की एक और तस्वीर अपलोड करें। ध्यान दें कि यह आपकी ID की रंगीन फोटो होनी चाहिए। |
दस्तावेज़ सत्यापित नहीं हुआ। आपकी ID का अगला/पिछला हिस्सा कट गया है। कृपया अपनी ID का अगला/पिछला भाग पूरे आकार में सबमिट करें, जहां हम दस्तावेज़ के सभी कोनों और किनारों को स्पष्ट रूप से देख सकें। |
आपके ID दस्तावेज़ की तस्वीर पूरी नहीं है। दस्तावेज़ का कुछ भाग कट गया है और स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा। कृपया सुनिश्चित करें कि दस्तावेज़ पूरी तरह से स्पष्ट रूप से दिखाई दे। तस्वीर में दस्तावेज़ के सभी कोने और किनारे शामिल होने चाहिए। |
प्रोफ़ाइल जानकारी बदलने का अनुरोध स्वीकृत नहीं किया गया है। पहचान सत्यापन पूरा करने के बाद ही इसे संसाधित किया जा सकता है। कृपया सुनिश्चित करें कि पहचान सत्यापन चरण पहले पूरा हो गया है। |
आपने अपनी पहचान सत्यापित किए बिना व्यक्तिगत जानकारी बदलने का प्रयास किया है। आपको अपना ID दस्तावेज़ अपलोड और सत्यापित करना होगा। ID सत्यापित होने के बाद, प्रोफ़ाइल जानकारी बदलने के लिए अपना अनुरोध फिर से सबमिट करें। |
दस्तावेज़ सत्यापित नहीं हुआ। इस प्रकार के दस्तावेज़ का सत्यापन नहीं किया जा सका। पहचान सत्यापन पूरा करने के लिए, कृपया एक वैकल्पिक पहचान दस्तावेज़ सबमिट करें। |
आपके द्वारा सबमिट किया गया दस्तावेज़ ID सत्यापन के लिए स्वीकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह KYC नीति का अनुपालन नहीं करता। कृपया कोई अन्य उपयुक्त दस्तावेज़ प्रकार जमा करें। |
डॉक्यूमेंट वेरीफाई नहीं हुआ। कृपया पिछले 6 महीनों के भीतर जारी किया गया उपयोगिता बिल या बैंक स्टेटमेंट सबमिट करें जिसमें आपका पूरा नाम और पता शामिल हो। |
आपने गलत दस्तावेज़ जमा किया है या दस्तावेज़ में आपके निवास से संबंधित कोई विवरण नहीं है। कृपया निवास प्रमाण दस्तावेज़ जमा करें, यह उपयोगिता बिल या बैंक स्टेटमेंट हो सकता है। इसमें निम्नलिखित विवरण शामिल होने चाहिए:
|
डॉक्यूमेंट वेरीफाई नहीं हुआ। कृपया सुनिश्चित करें कि पते के प्रमाण डॉक्यूमेंट में आपका पूरा नाम और पता शामिल है और यह पिछले 6 महीनों के भीतर जारी किया गया है। |
आपके निवास दस्तावेज़ में सभी आवश्यक विवरण शामिल नहीं हैं:
कृपया सुनिश्चित करें कि आपके निवास दस्तावेज़ में ये सभी विवरण स्पष्ट रूप से दिखाई दें। वैकल्पिक रूप से, ऐसा कोई अन्य दस्तावेज़ अपलोड करें जो निर्धारित शर्तों को पूरा करता हो। |
डॉक्यूमेंट वेरीफाई नहीं हुआ। आपके निवास प्रमाण डॉक्यूमेंट को पासवर्ड से सुरक्षित किया गया है। दुर्भाग्य से, हम इस फ़ाइल को नहीं खोल सकते। कृपया अन्य डॉक्यूमेंट सबमिट करें। |
आपने जो दस्तावेज़ अपलोड किया है, वह पासवर्ड से सुरक्षित है। ब्राउज़र का उपयोग करके PDF अनलॉक करने के लिए निम्न चरणों का पालन करें:
|
डॉक्यूमेंट वेरीफाई नहीं हुआ। हस्तलिखित डॉक्यूमेंट केवल स्याही की मोहर वाले स्वीकार किए जाते हैं। कृपया सुनिश्चित करें कि पते के प्रमाण डॉक्यूमेंट में आपका पूरा नाम और पता शामिल है और यह पिछले 6 महीनों के भीतर जारी किया गया है। |
आपने हस्तलिखित दस्तावेज़ जमा किया है, लेकिन उस पर कोई इंक स्टैम्प नहीं है। KYC नीति के अनुसार, JustMarkets केवल उन्हीं हस्तलिखित दस्तावेज़ों को स्वीकार करता है, जिन पर सत्यापन के लिए इंक स्टैम्प मौजूद हो कृपया कोई अन्य निवास प्रमाण दस्तावेज़ अपलोड करें, यह उपयोगिता बिल या बैंक स्टेटमेंट हो सकता है। इसमें निम्नलिखित विवरण शामिल होने चाहिए:
|
डॉक्यूमेंट वेरीफाई नहीं हुआ। डॉक्यूमेंट में नाम प्रोफ़ाइल में दर्शाए गए नाम से मेल नहीं खाता। कृपया सुनिश्चित करें कि डॉक्यूमेंट में आपका पूरा नाम और पता शामिल है और यह पिछले 6 महीनों के भीतर जारी किया गया है। |
आपने ऐसा दस्तावेज़ जमा किया है, जो आपके नाम पर जारी नहीं किया गया है। निवास दस्तावेज़ में वही पूरा नाम होना चाहिए जो आपने JustMarkets वेबसाइट पर सत्यापन के दौरान बताया था। कृपया अपना नाम पर जारी एक अन्य निवास प्रमाण दस्तावेज़ अपलोड करें, यह उपयोगिता बिल या बैंक स्टेटमेंट हो सकता है। इसमें निम्नलिखित विवरण शामिल होने चाहिए:
|
डॉक्यूमेंट वेरीफाई नहीं हुआ। पते के सत्यापन के लिए चेक, रसीदें या नकद जमा फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाते हैं। कृपया पिछले 6 महीनों के भीतर जारी किया गया उपयोगिता बिल या बैंक स्टेटमेंट डॉक्यूमेंट सबमिट करें जिसमें आपका पूरा नाम और पता शामिल हो। |
आपने चेक, रसीद या नकद जमा फॉर्म अपलोड किया है। ऐसा दस्तावेज़ निवास प्रमाण के रूप में वैध नहीं है। कृपया कोई अन्य निवास दस्तावेज़ अपलोड करें, यह उपयोगिता बिल या बैंक स्टेटमेंट हो सकता है। इसमें निम्नलिखित विवरण शामिल होने चाहिए:
|
डॉक्यूमेंट वेरीफाई नहीं हुआ। निवास सत्यापन का पूरा प्रमाण देने के लिए, कृपया एक वैकल्पिक डॉक्यूमेंट सबमिट करें। कृपया सुनिश्चित करें कि पते के प्रमाण डॉक्यूमेंट में आपका पूरा नाम और पता शामिल है और यह पिछले 6 महीनों के भीतर जारी किया गया है। |
आपका दस्तावेज़ KYC नीति के कारण निवास सत्यापन के लिए स्वीकार नहीं किया गया है। कृपया कोई अन्य निवास प्रमाण दस्तावेज़ अपलोड करें, यह उपयोगिता बिल या बैंक स्टेटमेंट हो सकता है। इसमें निम्नलिखित विवरण शामिल होने चाहिए:
|
दस्तावेज़ सत्यापित नहीं हुआ। दस्तावेज़ को उसकी ख़राब स्थिति या संलग्न फ़ोटो की निम्न गुणवत्ता के कारण अस्वीकार कर दिया गया है। कृपया बेहतर गुणवत्ता में पहचान सबमिट करें। |
आपकी फोटो की गुणवत्ता इतनी अच्छी नहीं है कि हम सभी विवरण स्पष्ट रूप से देख सकें। कृपया वही या दूसरा कैमरा इस्तेमाल करके बेहतर गुणवत्ता में एक और फोटो लें। |
दस्तावेज़ सत्यापित नहीं हुआ। पहचान दस्तावेजों की प्रिंट कॉपी का स्वीकार नहीं किया जाता हैं। कृपया इसके बजाय मूल दस्तावेज़ों की फ़ोटो सबमिट करें। |
आपने दस्तावेज़ की प्रिंट की हुयी कॉपी अपलोड की है। JustMarkets केवल मूल दस्तावेज़ ही सत्यापन के लिए स्वीकार करता है। कृपया मूल दस्तावेज़ की रंगीन तस्वीर लें और उसे अपने व्यक्तिगत क्षेत्र में फिर से अपलोड करें। |
दस्तावेज़ सत्यापित नहीं हुआ। दस्तावेज़ धुंधला दिखाई दे रहा है, जिससे आपकी व्यक्तिगत जानकारी के कुछ विवरणों को स्पष्ट रूप से देखना मुश्किल हो जाता है। कृपया मूल दस्तावेज़ की एक उच्च-रिज़ॉल्यूशन वाली फ़ोटो सबमिट करें। |
दस्तावेज़ की तस्वीर धुंधली है, सभी विवरण स्पष्ट रूप से नहीं दिख रहें। कृपया बेहतर गुणवत्ता में उच्च-रिज़ॉल्यूशन वाली एक और तस्वीर लें। |
दस्तावेज़ सत्यापित नहीं हुआ। कृपया बिना किसी वॉटरमार्क या फ़्लैश के (जिससे आपका डेटा पढ़ने में बाधा आ सकती है) दस्तावेज़ की एक नई फ़ोटो सबमिट करें। सुनिश्चित करें कि सभी डेटा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। |
आपके दस्तावेज़ की तस्वीर में वॉटरमार्क से या कैमरे की फ्लैश से दस्तावेज़ का कुछ भाग ढका हुआ है, जिसमें महत्वपूर्ण जानकारी है। कृपया सुनिश्चित करें कि आपकी तस्वीर में कोई वॉटरमार्क न हो और दस्तावेज़ स्पष्ट रूप से दिखाई दे। |
JustMarkets कई देशों के लिए सेवाएं प्रदान करता है और ID एवं निवास सत्यापन के लिए विभिन्न स्थानीय दस्तावेज़ स्वीकार करता है। आप नीचे दस्तावेज़ों की सूची देख सकते हैं।
ध्यान दें: यह सूची सभी देशों को शामिल नहीं करती।
देश | पहचान का प्रमाण | निवास का प्रमाण |
---|---|---|
अफ़ग़ानिस्तान |
|
|
अल्जीरिया |
|
|
अर्जेंटीना |
|
|
बांग्लादेश |
|
|
ब्राज़ील |
|
|
ब्रुनेई |
|
|
कैमरून |
|
|
कोलम्बिया |
|
|
डोमिनिकन रिपब्लिक, वेनेजुएला |
|
|
इजिप्त |
|
|
घाना |
|
|
भारत |
|
|
इंडोनेशिया |
|
|
इराक |
|
|
केन्या |
|
|
मलेशिया |
|
|
मोरक्को |
|
|
मोज़ाम्बिक, मेक्सिको |
|
|
नेपाल, एस्वातिनी (स्वाजीलैंड) |
|
|
नाइजीरिया |
|
|
फिलीपींस |
|
|
रवांडा, बेनिन, हांगकांग |
|
|
दक्षिण अफ़्रीका |
|
|
थाईलैंड, सिंगापुर |
|
|
टोगो |
|
|
ट्यूनीशिया |
|
|
युगांडा |
|
|
यूनाइटेड अरब एमिरेट्स |
|
|
उज़्बेकिस्तान |
|
|
वियतनाम |
|
|
जाम्बिया, लेसोथो |
|
|
ज़िम्बाब्वे |
|
|