कुछ प्रमुख घटनाए और विशिष्ट समय अवधि जो मार्केट की सामान्य अस्थिरता पर प्रभाव डालती है, उस दौरान उच्च मार्जिन आवश्यकता निर्धारित की जाती है।
HMR अवधि को जोखिम प्रबंधन निर्णयों के आधार पर बढ़ाया जा सकता है, जो प्रत्येक समाचार के प्रभाव पर आधारित है।
उच्च मार्जिन आवश्यकताओं को नए ऑर्डर या अन्य बंद पोजीशन के परिणामस्वरूप दोबारा खोले गए ऑर्डर पर निमनिखित परिस्तिथिओ में लागू किया जाता है:
- समाचार जारी होने पर
- सप्ताहांत और सार्वजनिक छुट्टियों पर
- रोलओवर
समाचार जारी होने पर
जब महत्वपूर्ण आर्थिक समाचार प्रकाशित होता है जिसमें कोई ट्रेडिंग उपकरण शामिल होता है, तो समाचार जारी होने के 15 मिनट पहले और 5 मिनट बाद खोले गए ऑर्डर पर उच्च मार्जिन आवश्यकताएं लागू होंगी।इससे आर्थिक घटनाओं के दौरान मूल्य अस्थिरता के कारण ट्रेडर को होने वाला जोखिम कम होता है। समाचार जारी होने के 5 मिनट बाद, उच्च मार्जिन आवश्यकताओं को हटा दिया जाता है, और ट्रेडिंग खाते की इक्विटी और उसके निर्धारित लिवरेज के आधार पर मार्जिन की पुनर्गणना की जाती है। आप हमारे आर्थिक कैलेंडर पर पता लगा सकते हैं कि मुख्य आर्थिक समाचार कब जारी होने वाले हैं।
रोलओवर, सप्ताहांत और सार्वजनिक छुट्टियों पर
कुछ ट्रेडिंग उपकरण सप्ताहांत और सार्वजनिक छुट्टियों के दौरान ट्रेडिंग ब्रेक के अधीन होते हैं। साथ ही, सभी उपकरणों में रोलओवर समय होता है। इस अवधि के दौरान इन उपकरणों पर उच्च मार्जिन आवश्यकताएं लागू होती हैं।
HMR अवधि
नीचे दी गई सूची में सामान्य अस्थिरता को प्रभावित करने वाली सभी घटनाओं के लिए HMR अवधि खोजें।
समाचार विज्ञप्तियाँ
प्रतीक | समाचार से पहले / बाद का समय | समाचार के दौरान लीवरेज |
---|---|---|
Forex |
15 मिनट / 5 मिनट |
1:200 |
XAUUSD, XAUEUR, XAUGBP, XAUAUD, XAGUSD, XAGEUR |
15 मिनट / 5 मिनट | 1:200 |
XNGUSD | 15 मिनट / 5 मिनट | 1:50 |
EU indices | 15 मिनट / 5 मिनट | 1:50 |
US indices |
15 मिनट / 5 मिनट | 1:100 |
ES35, JP225, AU200 |
15 मिनट / 5 मिनट | 1:50 |
BTCUSD, BTCEUR, BTCGBP, BTCJPY, ETHUSD, BTCXAU | 15 मिनट / 5 मिनट | 1:200 |
रोलओवर
प्रतीक | रोलओवर विंडो (GMT+3) | रोलओवर के दौरान लीवरेज |
---|---|---|
Forex | 23:30 – 23:59 | 1:200 |
XAUUSD, XAUEUR, XAUGBP, XAUAUD, XAGUSD, XAGEUR |
23:30 – 23:59 | 1:200 |
BRENT | 22:54 – 03:15 | 1:20 |
WTI | 20:45 – 01:15 | 1:20 |
US indices |
19:55 – 01:40 | 1:100 |
EU indices |
22:25 – 10:10 | 1:30 |
JP225 |
22:25 – 02:40 | 1:50 |
AU200 |
19:55 – 01:05 | 1:50 |
UK100 | 22:25 – 10:10 | 1:30 |
US Shares | 22:25 – 16:55 | 1:5 |
BTCXAU | 23:30 – 01:06 | 1:50 |
सप्ताहांत और सार्वजनिक छुट्टियों पर
प्रतीक | सप्ताहांत रोलओवर विंडो (GMT+3) | रोलओवर के दौरान लीवरेज |
---|---|---|
Forex | 20:55 – 01:05 | 1:200 |
XAUUSD, XAUEUR, XAUGBP, XAUAUD, XAGUSD, XAGEUR |
19:58 – 01:55 | 1:200 |
BRENT | 12:54 – 03:15 | 1:20 |
WTI | 18:45 – 01:15 | 1:20 |
XNGUSD | 22:45 – 01:15 | 1:20 |
US indices |
19:55 – 01:40 | 1:100 |
EU indices |
20:00 – 10:10 | 1:30 |
JP225 |
21:00 – 02:45 | 1:50 |
AU200 |
20:55 – 01:05 | 1:50 |
UK100 | 20:00 – 10:10 | 1:30 |
US Shares | 20:45 – 16:55 | 1:5 |
BTCXAU | 20:00 – 01:50 | 1:50 |
MetaTarder में HMR शेड्यूल कैसे जांचें
हम दैनिक आधार पर MetaTarder टर्मिनल में HMR शेड्यूल भेजते हैं। शेड्यूल जांचने के लिए इन चरणों का पालन करें:
- अपना MetaTarder डेस्कटॉप टर्मिनल खोलें और अपने JustMarkets ट्रेडिंग खाते में लॉगिन करें।
- टर्मिनल के निचले भाग में मेलबॉक्स पर जाएं।
- JustMarkets ईमेल से 'उच्च मार्जिन आवश्यकताए शेड्यूल' खोजें।
- प्रत्येक संदेश में तारीख, समय और उन उपकरणों की जानकारी होगी जिनके लिए लिवरेज कम किया जाएगा। HMR अवधि के दौरान लिवरेज भी आपके विचार के लिए संकेतित किया जाता है।
JustMarkets ट्रेडिंग ऐप में HMR स्थिति कैसे चेक करें
JustMarkets ट्रेडिंग ऐप में, उच्च मार्जिन आवश्यकताए (HMR) स्थिति एक प्रमुख विशेषता है जिसे ट्रेडर्स को सूचित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है जब कुछ वित्तीय उपकरणों को सामान्य से अधिक मार्जिन की आवश्यकता होती है। HMR अवधि कब सक्रिय है, यह समझना आपके जोखिम को प्रबंधित करने और अपनी ट्रेडिंग रणनीति को अनुकूलित करने के लिए महत्वपूर्ण है। यहां बताया गया है कि आप कैसे जांच सकते हैं कि HMR अवधि सक्रिय है या निष्क्रिय:
ट्रेड अनुभाग में
जब किसी वित्तीय उपकरण के लिए HMR सक्रिय होता है, तो ऐप के ट्रेड सेक्शन में उसके पास एक लाल HMR आइकन दिखाई देगा। यह आइकन इस बात का स्पष्ट संकेत है कि उस विशिष्ट उपकरण के लिए उच्च मार्जिन आवश्यकताए लागू हैं।
- सक्रिय HMR आइकन (लाल): यदि आप किसी वित्तीय उपकरण के पास एक लाल HMR आइकन देखते हैं, तो इसका मतलब है कि उपकरण वर्तमान में उच्च मार्जिन आवश्यकता अवधि के तहत है। आपको यह जानना चाहिए कि इस समय के दौरान, लिवरेज कम होता है और ट्रेडिंग के लिए अधिक मार्जिन की आवश्यकता होती है।
- निष्क्रिय HMR आइकन: एक बार जब HMR अवधि समाप्त हो जाती है, तो लाल आइकन ट्रेड सेक्शन से गायब हो जाएगा, जिससे यह संकेत मिलता है कि स्टेंडर्ड मार्जिन आवश्यकताए पुनर्स्थापित हो गई हैं।
चार्ट पर
चार्ट पर, आपको विशिष्ट वित्तीय उपकरणों के लिए मार्जिन आवश्यकताओं के बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगी:
- निष्क्रिय HMR आइकन (ग्रे): यदि किसी विशेष उपकरण के लिए HMR अवधि सक्रिय नहीं है, तो उपकरण के नाम के पास एक ग्रे HMR आइकन दिखाई देगा। यह ग्रे आइकन निष्क्रिय है और यह संकेत करता है कि उपकरण वर्तमान में सामान्य मार्जिन परिस्थितियों के तहत है।
- सक्रिय HMR आइकन (लाल): यदि किसी उपकरण के लिए HMR अवधि सक्रिय है, तो आइकन लाल और सक्रिय हो जाएगा, जो यह दर्शाता है कि उच्च मार्जिन आवश्यकताए लागू हैं।
HMR स्थिति पर प्रदान की गई जानकारी
HMR आइकन (ट्रेड या उपकरण सेक्शन में) पर टैप करके, ट्रेडर्स HMR स्थिति के बारे में अतिरिक्त महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें शामिल हैं:
- HMR स्थिति (सक्रिय/निष्क्रिय): ऐप दिखाएगा कि HMR अवधि वर्तमान में सक्रिय है या निष्क्रिय।
- अगली HMR अवधि की प्रारंभ तिथि और समय: ट्रेडर देख सकते हैं कि अगली HMR अवधि कब शुरू होगी, जिससे वे उच्च मार्जिन आवश्यकताओं के लिए तैयारी कर सकें।
- वर्तमान HMR अवधि का अंत समय: ऐप वर्तमान HMR अवधि के लिए निर्धारित अंत समय प्रदान करता है, जिससे आपको यह जानने में मदद मिलती है कि स्टेंडर्ड मार्जिन आवश्यकताए कब फिर से शुरू होंगी।
- HMR अवधि के दौरान उपलब्ध अधिकतम लिवरेज: HMR अवधि के दौरान, उपलब्ध अधिकतम लिवरेज कम होता है। HMR आइकन पर टैप करके, ट्रेडर्स सक्रिय अवधि के दौरान लागू विशिष्ट लिवरेज कैप को देख सकते हैं।
उदाहरण
उदाहरण 1
समाचार जारी होने के दौरान HMR
- व्यक्तिगत उपभोग व्यय कोर (YoY) के समाचार 12:30 बजे जारी होने वाले है
ग्राहक 12:27 बजे USDJPY 1 लॉट (जहां अधिकतम लिवरेज 3000 है) पर एक ट्रेड खोलता है
HMR नियमों के अनुसार 12:15 और 12:35 (HMR अवधि) के बीच, फ़ॉरेक्स मेजर पर खोले गए किसी भी नए ऑर्डर में 1:200 के HMR लिवरेज पर मार्जिन रखा जाएगा।
इसलिए USDJPY 1 लॉट के ट्रेड के लिए आवश्यक मार्जिन है:
आवश्यक मार्जिन (HMR) = 1 x 100000USD/200 = 500 USD (33.33 USD - यदि कोई समाचार जारी नहीं होते और अन्य HMR के मामले नहीं हैं)।
उदाहरण 2
रोलओवर के दौरान HMR
- रोलओवर समय 00:00
ग्राहक 23:56 बजे XAUUSD 0.5 लॉट (जहां अधिकतम लिवरेज 3000 है) पर एक ट्रेड खोलता है
HMR नियमों के अनुसार 23:30 और 23:59 (HMR अवधि) के बीच, XAUUSD पर खोले गए किसी भी नए ऑर्डर में 1:200 के HMR लिवरेज पर मार्जिन रखा जाएगा।
इसलिए XAUUSD 0.5 लॉट के लिए आवश्यक मार्जिन है:
XAUUSD कॉन्ट्रैक्ट का आकार = 100
XAUUSD मूल्य = 1933.50
आवश्यक मार्जिन (HMR) = 0.5 x 100 x 1933.5/200 = 483.37 USD (32.23 USD के बजाय)